Saturday , 12 April 2025
Home अलीगढ़ 65 year old former Minister Ramveer Upadhyay passes away due to heart attack in Agra #agra
अलीगढ़आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

65 year old former Minister Ramveer Upadhyay passes away due to heart attack in Agra #agra

आगरालीक्स ….पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का हार्ट अटैक पड़ने से निधन, वे लंबे समय से कैंसर जूझ रहे थे। बसपा से पांच बार विधायक रहे, भाजपा ज्वाइन की, लंबा राजनैतिक सफर।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय मूल रूप से सादाबाद के रहने वाले थे, 1990 में उन्होंने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। 1996 में बसपा ज्वाइन की थी। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और शास्त्रीपुरम स्थित आवास में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। रेनबो हॉस्पिटल के प्रबंधक राकेश आहूजा का मीडिया से कहना है कि हाईब्लड प्रेशर की समस्या पर रात 11 बजे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को भर्ती किया गया। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, सीपीआर दिया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी, रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार में पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, बेटा चिराग उपाध्याय और दो बेटियां हैं।

1996 में बसपा ज्वाइन की, पांच बार विधायक रहे
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पहला चुनाव हाथरस से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा, चुनाव हार गए। 1996 में बसपा ज्वाइन कर ली, 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर रामवीर उपाध्याय कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद 2012 के चुनाव में भी जीत दर्ज की। 2009 में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी, आगरा लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं।
जनवरी 2022 में बसपा से दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने जनवरी 2022 में बसपा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। भाजपा से सादाबाद से विधानसभा चुनाव लडा लेकिन वे चुनाव हार गए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News, Rakt Svabhiman Rally Update: Rana Sanga Jayanti celebrate in Garhi Rami Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा पर विवादित बयान से मचे...

बिगलीक्स

Agra News : Distt Level Fees regulatory committee in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के मिशनरी, कान्वेंट स्कूलों में फीस और ​कॉपी...

बिगलीक्स

Agra News : Hanuman Janmotsav in Lagade Ki Chauki Hanuman Temple#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज हनुमान जन्मोत्सव में हर मंदिर में...

बिगलीक्स

Agra News : Nagar Nigam Agra get Rs 50 Crore from Municipal Bond, Know all projects#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड से 50 करोड़...

error: Content is protected !!