Saturday , 12 April 2025
Home अलीगढ़ Former Minister, UP Ramveer Upadhyay last rites perform in Parentral Village Bamoli Sadabad, Hathras # Aligarhnews
अलीगढ़आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Former Minister, UP Ramveer Upadhyay last rites perform in Parentral Village Bamoli Sadabad, Hathras # Aligarhnews

आगरालीक्स…. पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की फेसबुक से की गई पोस्ट, सभी को मेरी अंतिम रामराम। अलविदा साथियों, समर्थक कर सकेंगे अंतिम दर्शन, शाम को होगा अंतिम संस्कार।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को शुक्रवार रात 11 बजे ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा आगरा में भर्ती कराया। हॉस्पिटल के जीएम राकेश आहूजा के अनुसार, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को हार्ट अटैक पड़ा था, उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी जान नहीं बचा सकी, रात 11.30 बजे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अंतिम सांस ली। इसके साथ ही हॉस्पिटल में उनके समर्थक पहुंच गए। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास में रहकर ही इलाज करा रहे थे।
रात एक बजे एंबुलेंस से घर ले गए पार्थिव शरीर
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन की खबर सुनते ही समर्थक पहुंचने लगे, रात एक बजे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई और बेटे चिराग उपाध्याय सहित समर्थक पार्थिव शरीर को शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर ले गए।
हाथरस में लेवर कालोनी पार्क में कर सकेंगे अंतिम दर्शन
शनिवार सुबह 10 बजे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर को हाथरस के लेवर कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। यहां पार्क में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के के लिए रखा जाएगा।
शाम चार बजे पैतृक गाव बामौली में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का अंतिम संस्कार पैतृक गाव बामौली, सादाबाद हाथरस में शाम चार बजे होगा। उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भी समर्थक पहुंच गए हैं, हाथरस और बामौली में भी उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News, Rakt Svabhiman Rally Update: Rana Sanga Jayanti celebrate in Garhi Rami Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा पर विवादित बयान से मचे...

बिगलीक्स

Agra News : Distt Level Fees regulatory committee in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के मिशनरी, कान्वेंट स्कूलों में फीस और ​कॉपी...

बिगलीक्स

Agra News : Hanuman Janmotsav in Lagade Ki Chauki Hanuman Temple#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज हनुमान जन्मोत्सव में हर मंदिर में...

बिगलीक्स

Agra News : Nagar Nigam Agra get Rs 50 Crore from Municipal Bond, Know all projects#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड से 50 करोड़...

error: Content is protected !!