आगरालीक्स ….आगरा में व्यापारी से लूट, पत्नी के साथ जा रहे थे व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के शमसाबाद निवासी मनोज राठौर को पत्नी चंद्रप्रभा के साथ बाहर जाना था, मनोज राठौर की शमसाबाद में किराना की दुकान है। वे शुक्रवार रात को पत्नी चंद्रप्रभा को लेकर बाइक से आगरा कैंट स्टेशन जाने के लिए निकले।

बदमाशों ने रोकी बाइक, लूट
मनोज राठौर का कहना है कि वे ताजगंज क्षेत्र स्थित एकता चौकी पर पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। बाइक उनके बगल में लगाई, तमंचा लगाकर बाइक रुकवा दी और पैसे देने के लिए कहा, उन्हें बाइक से उतार दिया, बाइक पर एक बदमाश बैठ गया। इसी बीच एक कार सामने से आती दिखाई दी, कार सवार ने देख लिया। उसने जैसे ही अपनी कार रोकी, बाइक सवार बदमाश मनोज राठौर की बाइक लेकर फरार हो गए, उन्होंने चौकी में शिकायत की है।