Sunday , 25 October 2026
Home अलीगढ़ Agra News : Doctor arrested for BAMS Student Copy change case of Dr BR Aambedkar Univ. Agra #agra
अलीगढ़आगराएजुकेशनबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Doctor arrested for BAMS Student Copy change case of Dr BR Aambedkar Univ. Agra #agra

271

आगरालीक्स ….आगरा में मेडिकल छात्रों की कॉपियों को बदलने के आरोप में डॉक्टर अरेस्ट, आंबेडकर विवि के कई कर्मचारी पुलिस रडार पर, विवि ने खुद पकड़वाया कॉपी बदलने वाला गिरोह।

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 27 अगस्त को बीएएमएस की कॉपियों को बदलने का मामला सामने आया था। कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को कॉपी बदलने की सूचना दी गई थी, कॉपियों को ऑटो ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कॉपी बदली गईं। विवि प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ऑटो चालक देवेंद्र को ऑटो सहित अरेस्ट कर लिया। उसे जेल भेज दिया था।


दिल्ली से एमबीबीएस कर चुका डॉक्टर अरेस्ट
इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि जांच में सामने आया कि बीएएमएस की कॉपियों को बदलने पर शिकोहाबाद निवासी एमबीबीएस कर चुके डॉ. अतुल की अहम भूमिका है। डॉ. अतुल वर्तमान में दिल्ली में रहकर पीजी में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस न डॉ. अतुल को शनिवार को अरेस्ट कर लिया।
गिरोह में विवि के कर्मचारी भी, 403 कॉपियां गायब
पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑटो से बीएएमएस के छात्रों की कॉपी भेजी गईं थी इसमें से 403 कॉपियां गायब हैं। कॉलेजों में परीक्षा होने के बाद मूल्यांकन के लिए कॉपियां विवि भेजी जाती हैं। इन कॉपियों में नंबर बढ़ाने के लिए गिरोह काम कर रहा है, ये बाहर से कॉपियों को लिखवाते हैं और कॉपियां बदल देते हैं। इसमें कॉपी लिखने के लिए डॉक्टरों की मदद ली जाती है और पैसे दिए जाते हैं। कॉपी बदलने में विवि के कर्मचारियों का भी हाथ है पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

एजुकेशन

Agra News: The PET-2026 examination will be held at 49 centers in Agra. More than 1.36 lakh candidates will participate…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के 49 केंद्रों पर होगी PET-2026 परीक्षा. 1.36 लाख से अधिक...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!