आगरालीक्स …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर बंदी भागा, बंदी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 17 अगस्त को कासगंज जेल से पुलिस कर्मी एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुरा निवासी नीरू 48 साल को रीढ़ की हडडी में समस्या होने पर इलाज के लिए लेकर आए थे। एसएन मेडिकल कॉलेज की नई सर्जरी बिल्डिंग में कैदी नीरू को भर्ती कर दिया गया। नीरू के साथ पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

कैदी के भागने की सूचना पर पुलिस की टीमें लगाईं
रविवार को नई सर्जरी बिल्डिंग से कैदी नीरू भाग गया, पुलिस कर्मियों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें कैदी की तलाश में लगाई गई हैं।