नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल रैली। राहुल गांधी बोले- भाजपा के लोग जनता को डराते हैं। नफरत पैदा करते हैं।
हर चीज महंगी, देश दो भागों में बंट गया है
रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में रसोई गैस, सभी चीज महंगी हो गई है। देश दो हिस्सों में बंट गया है। एक गरीबों का दूसरा अरबपतियों का। मुझे ईडी के दफ्तर में 55 घंटे तक बैठाया गया लेकिन हम ईडी सीबीआई से डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे।
नफरत और डर से देश कमजोर होगा
उन्होंने कहा कि नफरत डर का एक रूप है, जिसको डर होता है, उसी के दिल में नफरत पैदा होती है, जो डरता नहीं है, उसके दिल में नफरत पैदा नहीं होती है। हिन्दुस्तान में नफरत बढ़ रही है। हिन्दुस्तान में डर बढ़ता जा रहा। भविष्य का डर, महंगाई काडर, बेरोजगारी का डर, यह बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नफरत और डर से देश कमजोर होगा।
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से देश गिर रहा है
उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह देश को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा की आर्थिक नीतियों से देश गिर रहा है। उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।
पैदल मार्च निकालते अधीर रंजन हिरासत में लिए
रैली से पूर्व पैदल मार्च निकाल रहे लोकसभा में कांग्रेस के नेता आधीर रंजन की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने आधीर रंजन को हिरासत में ले लिया और उन्हें रामलीला मैदान लाकर छोड़ दिया।
अधीर रंजन ने गुलाम नवी पर भी साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए अधीर रंजन ने कहा कि आज महंगाई के यह हालत हैं कि बाजार में खरीदारी करने जाओ तो जेब सारे पैसे खर्च हो जाते हैं लेकिन थैला खाली रह जाता है। उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नवी आजाद पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में आना और जाना आसान है लेकिन इसमें टिके रहना बहुत मुश्किल है। लोग दो कदम साथ चलते हैं लेकिन फिर रास्ता बदल लेते हैं।
इन्होंने भी किया रैली को संबोधित
रैली को कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, सचिन पायलट, कमलनाथ, कुमारी शैलजा, आराधना मिश्रा ने भी संबोधित किया।