नईदिल्लीलीक्स..कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नवी आजाद ने जम्मू आज नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। पार्टी का नाम और झंडा कश्मीर का आवाम तय करेगा।
आजाद की नई पार्टी का तीन सूत्रीय एजेंडा
वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद ने अपनी पार्टी के लिए तीन सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा, बाहरी व्यक्ति यहां जमीन नहीं खरीद सके और तीसरा नौकरी केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा ऐसा होगा, जिसे हर धर्म का व्यक्ति स्वीकार कर सके।
कांग्रेस अब बौखला रही है
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने खून-पसीने से सींचा कांग्रेस को हमने बनाया लेकिन लोग हमें बदनाम कर रह हैं। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि वह लोग अब बौखलाहट में हैं लेकिन मै किसी का बुरा नहीं चाहता हूं।