आगरालीक्स… आगरा में आज महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा निकाली गई। शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत।
शहर के कई इलाकों में किया स्वागत
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित रथयात्रा का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों व आरती संग हुआ। रथयात्रा ने ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ कमला नगर, बल्केश्वर, रामबाग, ट्रांस यमुना, सुल्तानगंज की पुलिया, न्यू आगरा, दयालबाग आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर
किया गया।

अग्रोहा धाम में लक्ष्मी देवी के मंदिर का होगा निर्माण
रथयात्रा में शहर के वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया। शुभारम्भ पर संगठन के ब्रज प्रदेश संरक्षक विनय अग्रवाल, चेयरमैन ब्रज प्रदेश विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि लगभग पांच हजार वर्ष से अधिक पुराने इतिहास को समेटे अग्रोहा धाम (हिसार) पुनः भारत के धर्म केन्द्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। जिसमें आगरा के दानवीरों का भी विशेष सहयोग रहेगा। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी माता लक्ष्मी के मंदिर के लिए आगरा के घर-घर से सहयोग दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक महेश गोयल, सुनील विकल, पार्षद सविता अग्रवाल, सुरेशचंद गर्ग, कौशल सिंघल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, टीएन अग्रवाल, हरिओम गोयल, निशा सिंघल आदि मौजूद थीं।
सोमवार को इन क्षेत्रों में होगा भ्रमण
आद्य महालक्ष्मी रथयात्रा आज 5 सितम्बर को जयपुर हाउस प्रताप नगर, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, आवास विकास, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम क्षेत्र में भ्रमण करेगी।