आगरालीक्स…आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है, युवती के सिर में चोट है, पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

आगरा में रविवार को गुरु द्वारा गुरु का ताल के सामने आगरा दिल्ली रेलवे ट्रैक पर युवती का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सूचना दी, पुलिस फोर्स पहुंच गया। युवती का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था, शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था।
युवती के शिनाख्त के प्रयास
युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। युवती सफेद रंग की लैगिंग और कुर्ती पहने हुए है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। युवती के ट्रेन से गिरने की आशंका की भी जांच की जा रही है जिससे युवती की शिनाख्त हो सके।