आगरालीक्स…आगरा के बड़े तेल माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन. तीन मंजिला इमारत एडीए ने की सील. पढ़ें पूरी खबर
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा आज तेल माफिया मनोज गोयल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. एडीएम की टीम ने तेल माफिया की अवैध रूप से दो सौ मीटर से ज्यादा में बनी तीन मंजिला इमारत को सील कर दिया है. एडीए की टीम ने यहां चल रहे निर्माण कार्य को रूकवा दिया और बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया. मंगलवार को एडीए की टीम शाहगंज वार्ड में मौजा भोगीपुरा के निकट मारूति एस्टेट चौराहा पर पहुंची. यहां टीम ने मनोज गोयल पुत्र जीएल गोयल द्वारा प्लॉट संख्या 1-ए खसरा संख्या 519/1, 520/1, 521/1, 526/4, 522/3, 525 पर अनाधिकृत रूप से तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था. कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन पूरन कुमार, सहायक अभियंता बृजेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

100 करोड़ तेल चोरी का है आरोप
तेल माफिया मनोज गोयल के पेट्रोल पंपों पर पहले भी सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है. मनोज गायेल का नाम 100 कराड़ रूपये के तेल चोरी के मामले में रहा है. सुल्तानगंज की पुलिया, गांधी नगर आदि स्थानों पर इसके पेट्रोल पंप सील हुए थे.