आगरालीक्स …बैंक संबंधी सभी कार्य आज ही कर लें, कल से बैंक तीन दिन के लिए बंद रहेंगी। वहीं, तीन दिन की छुटटी पर लोग घूमने का भी प्लान बना रहे हैं, इसी सप्ताह है रक्षाबंधन, अन्य शहरों के लोग जो आगरा रीजन में नौकरी कर रहे हैं, वे आज से छुटटी पर जा रहे हैं।
बैंकों में तीन दिन की छुटटी है। 13 अगस्त को सेकेंड सेटरडे है, इसके बाद रविवार और सोमवार को 15 अगस्त है। इस दौरान तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड सकता है। हालांकि, पैसे निकालने के लिए एटीएम हैं, लेकिन वह सही हैं और उनमें कैश होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। इसी तरह कैश जमा करने के लिए भी एटीएम में क्यिॉस्क लगाए गए हैं, लेकिन इसमें भी कई बार तकनीकी गडबडी से समस्या आ जाती है। ऐसे में बैंक संबंधी सभी कार्य शुक्रवार को पूरे किए जा सकते हैं, जिससे तीन दिन कोई समस्या ना रहे।
तीन दिन की छुटटी बल्ले बल्ले
शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुटटी है, इससे परिजनों से लेकर बच्चे भी उत्साहित हैं। 15 अगस्त को स्कूलों और कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा, इसके बाद लोग बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने शनिवार और रविवार को बाहर जाने का प्लान बनाया है।
ताजमहल पर रहेगी भीड
तीन दिन की छुटटी में ताजमहल पर भीड उमडेगी, शुक्रवार के चलते आज ताजमहल बंद रहेगा, इसके बाद शनिवार, रविवार और सोमवार को पर्यटकों की संख्या बढ जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। जिससे यमुना किनारा रोड और वाटरवक्र्स पर जाम ना लगे।
इसी सप्ताह है रक्षाबंधन
तीन दिन की छुटटी के बाद 18 अगस्त को रक्षाबंधन है, इसके चलते यह सप्ताह त्योहार और मस्ती का है। घरों में रिश्तेदारों के आने के साथ ही त्योहारी माहौल तैयार हो रहा है।
Leave a comment