आगरालीक्स …..आगरा के कान्वेंट स्कूल में फीस भरने में 15 दिन की देरी पर छात्रा को क्लास की जगह स्टाफ रूम में बिठाया, डीएम ने दिए जांच के आदेश।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सिंबोजिया स्कूल है। न्यू प्रकाश नगर निवासी शिवेंद्र की बेटी अनुष्का सिंबोजिया स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उनका आरोप है कि बेटी स्कूल गई तो उसे क्लास की जगह स्टाफ रूम में बिठा दिया। छुटटी होने तक बेटी को स्टाफ रूम में बिठाया रखे। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

फीस जमा करने में निर्धारित तिथि से हो गए 15 दिन अधिक
शिवेंद्र का आरोप है कि वे स्कूल गए, उन्होंने स्कूल स्टाफ से पूछा कि बेटी को स्टाफ रूम में क्यों बिठाया, इस पर उन्हें बताया गया कि फीस जमा करने में निर्धारित तिथि से 15 दिन अधिक हो गए हैं इसलिए ऐसा किया गया।
जांच के दिए आदेश
शिवेंद्र ने इस मामले की शिकायत डीएम से की, डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। सिंबोजिया स्कूल के चेयरमैन का मीडिया से कहना है कि अभिभावक ने स्कूल आकर स्टाफ से सही तरह से बात नहीं की, उनसे बच्ची की टीसी ले जाने के लिए कहा है।