
पूर्व मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया का 1.5 साल का काले रंग का लेब्राडोर मंगलवार को लापता हुआ था और शुक्रवार न्यू आगरा थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार सुबह दिल्ली से सांसद के घर एक फोन आया। वहां से बताया गया कि काला कुत्ता सड़क पर घूम रहा है, यह कालू हो सकता है। इसके बाद बिजली घर पर एक युवक चौकी पर कुत्ता लेकर पहुंचा। उसने कहा यह कालू हो सकता है। इसी तरह बोदला से भी फोन आया। कुल तीन फोन आए। वहीं चौथा कालू लायर्स कालोनी के रवि प्रताप नाम के युवक को मिला। उसे कालोनी के आवारा कुत्ते परेशान कर रहे थे। रवि उसे उनसे बचाकर अपने घर ले गया। शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो वह उसे कठेरिया के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचा। सांसद की पत्नी मृदुला कठेरिया ने उसकी पहचान की।
26 घंटे बाद मिला, पुलिस का रोल नहीं
गुमशुदगी दर्ज होने के 26 घंटे बाद ही कालू मिल गया। उसकी तलाश में पुलिस ने रात-दिन एक कर दिए। उसके फोटो लेकर गली मोहल्लों में घूमती रही और काले कुत्तों से मिलान करती रही। हालांकि उसकी बरामदगी में पुलिस का कोई रोल नहीं रहा। कालू लायर्स कालोनी के रवि प्रताप नाम के युवक को मिला। रवि उसे उनसे बचाकर अपने घर ले गया। शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो वह उसे कठेरिया के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचा। सांसद की पत्नी मृदुला कठेरिया ने उसकी पहचान की।
कॉलोनी के आवारा कुत्ते कर रहे थे परेशान
लॉयर्स कॉलोनी में कालू को कॉलोनी के आवारा कुत्ते परेशान कर रहे थे । रवि ने कालू को आवारा कुत्तों से बचाया, इसके बाद वह कालू को लेकर सांसद के आवास पर पहुंचा, वहां उन्होंने कालू को पहचान लिया। सांसद के परिवार में कालू को देखते हुए खुशियां छा गईं।
Leave a comment