
आगरा में खंदौली क्षेत्र के रहनकला में 42 वर्षीय किसान राम सहाय रहते हैं। वे रविवार सुबह खेत पर रोज की तरह शौच के अकेले गए थे। सांड ने उन पर अटैक कर दिया, वे जान बचाने भागे तो खेत में गिए गए। सांड ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया, उन्हें जमीन पर पटक पटक कर घायल कर दिया। सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए राम सहाय की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आ गए, वे राम सहाय को लेकर हॉस्पिटल गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांड को ग्रामीणों ने पकडा
रहनकला और आस पास के गांव में सांड की दहशत है, सांड के हमले से किसानी की मौत होने पर आक्रोशित ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सांड को पकड लिया, उसे गांव के बाहर खेत में पेड से बांध दिया, लेकिन सांड हमलवार हो गया। इस दौरान कई किसान घायल हो गए। उसे पकडने के लिए पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इस घटना के बाद से किसानों में दहशत है, वहां आस पास के गांव में सांड कई बार हमला कर चुके हैं।
शहर में है सांडों का आतंक
शहर में भी सांडों का आतंक है, आए दिन सांड सडक पर लडते हुए दिखाई दे जाते हैं, इससे कई बार लोग भी घायल हो चुके हैं। लेकिन इन सांडों को पकडा नहीं जाता है। यहां तक कि ताजमहल के पास भी सांड घूमते रहते हैं, इससे पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं।
Leave a comment