Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The procession of Lord Ganesha will come out on 18th September under Janakpuri Mahotsav in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The procession of Lord Ganesha will come out on 18th September under Janakpuri Mahotsav in Agra…#agranews

129

आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी महोत्सव से पहले निकलेगी भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा. 18 सितंबर को श्री गणेशजी मंदिर में होगी 1001 दीपों के साथ महाआरती.

दयालबाग में आयोजित जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत 18 सितंबर, रविवार को भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गणेश जी मंदिर सेवा समिति द्वारा टैगोर नगर में अलकापुरी-आरके पुरम स्थित श्री गणेश जी मंदिर पर शाम छह बजे शोभा यात्रा का भव्य स्वागत और 1001 दीपकों से महाआरती की जाएगी।

शनिवार शाम श्री गणेश जी मंदिर सेवा समिति के दिनेश अग्रवाल (अकाउंट्स होम), सुनील सिंघल, पवन शर्मा, नत्थी लाल बंसल, विशंभर दयाल अग्रवाल और वीरेंद्र त्यागी ने संयुक्त रुप से 100 फुटा रोड स्थित जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय पहुंचकर समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) को महा आरती एवं स्वागत कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दिया।

इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, उपाध्यक्ष मानसिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, विजय मोहन गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिनेश गौतम और कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंघल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!