Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Provide food to the needy through Prarambh Annapurna Seva in Shradh Paksha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Provide food to the needy through Prarambh Annapurna Seva in Shradh Paksha…#agranews

197

आगरालीक्स…आगरा में 575 दिनों से बिना रुके जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है. प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा की अपील-इस श्राद्ध पक्ष में आप भी पहुंचाएं जरूरतमंदों को भोजन का निवाला

श्राद्ध पक्ष में जरूरतमंदों तक पँहुचायें भोजन का निवाला
थाली भोजन सेवा का प्रकल्प प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा पिछले लगभग 575 दिनों से एक भी दिन बिना अवरोध के चलायमान है। जहां कोई भी व्यक्ति आकर 10 रुपये मात्र में भोजन कर सकता है और ऐसे लोग जो शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग हैं या आर्थिक कारण से कोई शुल्क नहीं दे सकते उन्हें सेवा निःशुल्क प्राप्त होती है। प्रारंभ सेवा से जुड़े सदस्यों का मानना है कि थाली के एवज में 10 रुपये लेने के पीछे कारण है कि इस से न तो खाना फेंका जाता है और न ही खाने वाले के सम्मान को कोई ठेस लगती है। भोजन के रूप में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, रायता, चटनी, अचार व मिष्ठान आदि उपलब्धता के आधार पर परोसा जाता है।

आप भी कर सकते हैं सेवा में सहयोग
प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा के इस अभियान में किसी भी दिन विशेष पर आप इस सेवा में सहयोग कर सकते हैं जैसे कि अपना जन्मदिवस, बच्चों के जन्मदिन, शादी की वर्षगाँठ, किसी पारिवारिक सदस्य की पुण्यतिथि इत्यादि पर। पितृ पक्ष में अपने पितरों को दिए जाने तर्पण के माध्यम से भी इस सेवा में सहयोग किया जा सकता है जिससे आप 50 से 60 व्यक्तियों को एक समय का भोजन उपलब्ध करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिये व्हाट्सएप कर सकते हैं 9690-350-350

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

error: Content is protected !!