आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क शिविर में 80 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ. लोगों की हीमाग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीएमडी जांचें भी हुई निशुल्क
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से ग्राम पथौली के इस्कॉन मंदिर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ 80 लोगों को मिला। शिविर में आए लोगों की निशुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीएमडी जांचें की गईं। दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। शिविर क्लब अध्यक्ष सबिता जैन, सचिव डॉ परिणीता बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डॉ फैजान कादरी, डॉ सिद्धार्थ यादव ने मरीजों को परामर्श प्रदान किया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा और पूर्व सचिव आशु मित्तल द्वारा गाँव में आरम्भ किए गए शिविर एक साल से भी अधिक समय से आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम वासियों के हैल्थ कार्ड बनाकर लगातार उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। यह शिविर फौगसी वाईटीपी कमेटी, आईएचआरओ, स्मृति संस्थाओं के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर को सफल बनाने में रवि अग्रवाल, कुलदीप, शिप्रा, रश्मि, यतेंद्र, वरुण का सहयोग सराहनीय रहा।