Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Malhotra couple of Agra got Nepal honor for the fourth time…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Dr. Malhotra couple of Agra got Nepal honor for the fourth time…#agranews

281

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. मल्होत्रा दंपति को चौथी बार मिला नेपाल सम्मान. नेपाल के ओम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को सहायता प्रदान करते हुए 3000 आईवीएफ शिशुओं का कराया जा चुका है जन्म

उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक और शहर के वरिष्ठ आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जयदीप और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। डाॅ. मल्होत्रा दंपति को चौथी बार नेपाल सम्मान से नवाजा गया है। होटल अलोफ्ट, काठमांडू नेपाल में नौ और 10 सितंबर 2022 को छठवीं अयान डोनाल्ड इंटरनेशनल काॅन्फ्रेंस आयोजित हुई। इस काॅन्फे्रंस में स्त्री, प्रसूति रोग, बांझपन और अल्ट्रासाउंड के क्षेत्र में विभिन्न देशों के 300 से अधिक शीर्ष चिकित्सक शामिल हुए थे। आगरा से डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बता दें कि डाॅ. जयदीप मल्होत्रा अयान डोनाल्ड अल्ट्रासाउंड स्कूल कीं साउथ एशिया डायरेक्टर और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा इस संस्था के भारत में निदेशक भी हैं। इस सम्मेलन के अंतर्गत नेपाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भवानी प्रसाद खापुंग द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर नेपाल सम्मान से नवाजा गया।

आगरा में रेनबो आईवीएफ के संचालक डाॅ. जयदीप और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि एक सहयोगी संस्था के रूप में नेपाल के साथ काम करते हुए ओम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब तक आईवीएफ पद्धति के जरिए 3000 से अधिक शिशुओं का जन्म कराया जा चुका है। वर्ष 2003 में ओम हाॅस्पिटल की स्थापना के साथ ही हमने प्राविधिक सहायता प्रदान की और वहां 2004 में पहले आईवीएफ शिशु का जन्म हुआ। इसके बाद नेपाल के पहले 500 आईवीएफ शिशुओं का जन्म कराने का कीर्तिमान भी डाॅ. मल्होत्रा दंपति के नाम है। वे नेपाल, बांग्लादेश, लुधियाना, जालंधर, हिसार, दिल्ली, बरेली, वाराणसी आदि मिलाकर 18 शाखाओं, तीन मेडिकल काॅलेजों में आईवीएफ केंद्रोें को प्राविधिक सहायता प्रदान कर रहे हैं और 12500 से अधिक निसंतान दंपतियों के सपने पूरे कर चुके हैं। नेपाल के ओम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को सहायता प्रदान करते हुए 3000 आईवीएफ शिशुओं को जन्म कराया जा चुका है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

error: Content is protected !!