Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: ADA Vice President inspected the Chowpatty and Zonal Park being built in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: ADA Vice President inspected the Chowpatty and Zonal Park being built in Agra…#agranews

433

आगरालीक्स….आगरा में बन रही चौपाटी और जोनल पार्क का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण. जयपुर की तर्ज पर बनेगी आगरा चौपाटी. जानिए क्या-क्या होगा खास

एडीए उपाध्यक्ष द्वारा ताजनगरी स्थित आगरा चौपाटी एवं जोनल पार्क का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय सचिव, मुख्य अभियंता एवम योजनाओं के संबंधित सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर व संबंधित फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. आगरा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा हर कदम उठाया जा रहा है. इसी के तहत आगरा में भी जल्द जयपुर के मसाला चौक की तरह चौपाटी होगी. यह चौपाटी ताजनगरी फेस 2 में विकसित की जा रही है और इसमें एक ही छत के नीचे सभी तरीके के व्यंजन मिलेंगे. लोगों को चौपाटी तक पहुंचने के लिए ईकृबस सेवा भी जल्द शुरू होगी. चौपाटी के निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका कार्य फिलहाल बहुत तेजी से चल रहा है.

कुछ ऐसा होगी आगरा की चौपाटी
जयपुर का मसाला चौक तो आपने देखा ही होगा, अगर नहीं देखा तो हम आपको बता दें कि जयपुर का मसाला चौक एक चौपाटी है. यह शहरवासियों के साथकृसाथ टूरिस्ट के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है. शाम होते ही यहां का नजारा अलग ही देखने को मिलता है. एक तरफ से छोटीकृछोटी दुकानें. ब्लॉक सेक्सन में बनी दुकानों का एक ही रंग. इनके बीच में सीटिंग एरिया. जहां लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते हुए देखे जा सकते हैं. कुछ ऐसे ही अंदाज में आगरा में भी जयपुर के मसाला चौक की तरह आगरा चौपाटी बनाई जा रही है. एडीए ने अक्टूबर में इसका भूमि पूजन कर शुभारंभ भी कर दिया था. अब इस कार्य को तेजी से किया जा रहा है.

चौपाटी में होगा ये खास
आगरा चौपाटी में 28 दुकानें होंगी. इसके अलावा यहां पर 100 वर्ग मीटर का एयरकंडीशनर हॉल भी बनाया जाएगा. इसके अलावा 700 वर्ग मी का सिटिंग एरिया होगा, जिसमें 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा आगरा चौपाटी पर स्थानीय लोगों के अतिरिक्त देसी विदेशी पर्यटक एक ही स्थान पर हर प्रकार के खाने स्वाद ले सकेंगे..

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!