Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Husband and wife hanged in Agra, husband died…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Husband and wife hanged in Agra, husband died…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम. फांसी के फंदे पर एक साथ लटके. पति की मौत. वजन ज्यादा होने से रस्सी टूटी तो बच गई पत्नी की जान

आगरा में गृह क्लेश में पति पत्नी द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने का मामला सामने आया है. आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घिलोय में पति पत्नी गृह क्लेश से तंग आकर घर से कुछ दूर स्थित एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए. घटना में पति की मौत हो गई जबकि महिला की जान वजन ज्यादा होने के कारण बच गई. लटकने से उसकी रस्सी टूट गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे.

घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई गई है. ग्राम घिलाये में 55 वर्षीय मान सिंह उर्फ कलुआ पुत्र किशन सिंह अपनी पत्नी संता के साथ रहता था. बताया जाता है कि दोपहर में दोनों पति पत्नी खतों पर भिंडी तोड़ने के लिए गए. इस दौरान दोनों ने खेत में ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल लिया. मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शरीर भारी होने के कारण रस्सी टूटने से संता की जान बच गई. सूचना पर लोग पहुंच गए. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिए ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दंपत्ति के तीन बेटियां व एक बेटा है और सभी की शादी हो चुकी है. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच के तहत मामला गृह क्लेश का है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

error: Content is protected !!