नईदिल्लीलीक्स… मुख्तार अंसारी को गुपचुप मऊ कोर्ट ले जाया गया। कनाडा मे मंदिर में तोड़फोड़। लखमीपुर कांड में मां ने कहा दोनों बहनों को घसीट कर ले जाया गया।
पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन में दो बहनों की मौत के मामले में मां ने दोनों बहनों को घसीटकर बाइक पर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस दोनों बहनों के बाइक पर बैठकर जाने की बात कह रही है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले मे रेप, हत्या, पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।
मुख्तार अंसारी को गुपचुप मऊ कोर्ट ले जाया गया
बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को गुपचुप तरीके से मऊ कोर्ट में आज पेशी के लिए ले जाया गया। एक पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी को मऊ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, जहां मुख्तार पर दो-तीन केस चल रहे हैं। हालांकि आज मऊ कोर्ट के वकीलों की हड़ताल के चलते बंद होने रहने की आशंका है।
कनाडा में मंदिर में तोड़फोड़, भारत ने आपत्ति दर्ज कराई
कनाडा के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ कर भारत विरोधी आपत्तिजक बातें लिखी गई हैं। इस पर भारत सरकार ने ऐतराज जताया है। कनाडा के टोरंटो स्थित स्वामी नारायण मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। भारत ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।