Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Shrimad Bhagwat Katha started in Sector 7 Park, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha started in Sector 7 Park, Agra…#agranews

219

आगरालीक्स…आगरा में ब्रज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 के पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में प्रथम दिन कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने बतायी भागवत कथा की महिमा

सच्चे मन से भागवत की शरण में आने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। अर्थात श्रीमद्भागवत कथा एक कल्पवृक्ष के समान है। जो व्यक्ति के तन-मन को पवित्र करने के साथ उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। पापियों का उद्धार भी भागवत सुनने से होता है। ब्रज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 7 पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में प्रथम दिन कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने भागवत कथा की महिमा बतायी।

पित्र पक्ष के पावन मौके पर आयोजित श्रीमद्भागत कथा में श्रद्धालुओं ने अपने पित्रों की तस्वीर रखकर कथा श्रवण की। धुंधकारी नामक ब्राह्मण के मरने के उपरान्त कथा के माध्यम से भागवत का महत्व बताया। कथा में जो जैसे मन से आता है उसे उसी प्रकार लाभ मिलता है। कथा में कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिस पर भक्ति में डूबे सभी श्रद्धालु खूब झूमें। 23 सितम्बर को पित्रों की तस्वीर संग कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालुओं संग पित्रों के पुष्पों को गंगा विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, नितिन गोयल, ममता गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया), गौरव तिवारी, नेतापाल यादव, सुनील अग्रवाल, नेहा, साधना, प्रदीप कुमार, रेखा शर्मा, रीता आदि उपस्थित थीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!