नईदिल्लीलीक्स… चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 लड़कियों का नहाते वक्त साथी छात्रा ने वीडियो बना किया वायरल। आठ ने किया आत्महत्या का प्रयास। हंगामा-बवाल।

छात्रा ने ही बनाया वीडियो, युवक दोस्त ने किया वायरल
मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात ढाई बजे हंगामा हो गया। लड़कियों के हॉस्टल में एक छात्रा ने 60 छात्राओं की नहाते समय वीडियो बना दी और एक युवक को भेज दी। युवक ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।
हॉस्टल की आठ छात्राओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास
बताया जा रहा है कि मामले का पता चलने के बाद हास्टल में रहने वाली आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।
छात्रा लंबे समय से बना रही थी छात्राओं को नहाते हुए वीडियो
बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो बना रही थी। वह शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी।
छात्राओं ने इंटरनेट पर देखा तो सदमे में
छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया।
कई छात्राओं को अस्पताल मे भर्ती कराया छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन स्टूडेंट्स पर मामला दबाने का दवाब बना रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की, लेकिन कालेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की।