Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Special campaign going on in Agra regarding Ayushman card…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Special campaign going on in Agra regarding Ayushman card…#agranews

178

आगरालीक्स…आगरा में आयुष्मान कार्ड को लेकर अभियान चल रहा है लेकिन कोई बनाने के लिए नहीं पहुंच रहा. अगर आपको आुयष्मान कार्ड बनवाना है तो अंदर खबर में देखें पूरी जानकारी

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारक परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। शासन के निर्देशानुसार चलने वाले आयुष्मान पखवाड़े में पात्र आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना-2011 में चिन्हित पात्र लाभार्थियों,मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान और उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण योजनान्तर्गत पंजीकृत पात्र श्रमिकों, उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों तथा अंत्योदय कार्ड धारकों के शत्-प्रतिशत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और अर्बन नोडल द्वारा माइक्रोप्लान बनाकर ग्रामवार/वार्ड वार कैंप आयोजित करेंगे। अभियान के दौरान ऐसे ग्राम/वार्ड को फोकस किया जाएगा, जिनमें आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थियों की संख्या अधिक है। लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करा दी जायेगी और कैम्प से पूर्व ग्राम/वार्ड में माईकिंग के माध्यम से जनसामान्य को सूचित किया जायेगा।

नोडल ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए एक टास्क फोर्स का गठन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जा चुका हैं। टास्क फोर्स में उप श्रम आयुक्त,जिला पूर्ति अधिकारी,नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ पंचायती राज विभाग,ग्राम्य विकास विभाग,आईसीडीएस विभाग आदि के नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अनुसार जनपद में 2.05लाख से लाभार्थी परिवार चिन्हित किए जा चुके हैं। इसमें से 50.16 प्रतिशत यानि 1.02 लाख से अधिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 23 सूचीबद्ध सरकारी अस्पतालों और 49 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक अपना निःशुल्क उपचार करा सकते हैं। अब तक कुल 23865 लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ने अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें।
योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक गौरव कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!