आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम में होंगी शामिल…जानिए पूरा कार्यक्रम
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिन के लिए आगरा आ रही हैं. 27 और 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में होने जा रहे दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल होंगी और इसका उद्घाटन करेंगी. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
इस दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन विवि के जेपी सभागार में होगा. उद्घाटन सत्र में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा. इस सम्मेलन में एनसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज अरोड़ा, कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, प्रोफेसर चांद किरण सलूजा, निदेशक, संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान सहित प्रख्यात शिक्षाविद एवं प्रशासक सहभागिता करेंगे.