Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Invitation of Shri Ram-Sita marriage reached Ayodhya from Janakpuri…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Invitation of Shri Ram-Sita marriage reached Ayodhya from Janakpuri…#agranews

266

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में आज जानकी के नाम की मेंहदी लगाये प्रभू श्री राम चले सीता को ब्याहने. धनुष तोड़ने, अयोध्या में मंगल समाचार पहुंचने जैसी हुई लीलाएं..

रामलीला मैदान बने अयोध्या महल पर आज जनकपुरी से निमंत्रण की लीला हुई। राजा जनक द्वारा अपने दो दूतों को अयोध्या भेजना। भगवान रामजी के द्वारा धनुष तोडे़ जाने तथा जानकी जी द्वारा वरण किये जाने का समाचार कहना तथा राजा जनक का पत्र राजा दशरथ को देना। मंगल समाचार जानकार अपने दोनो पुत्रों भरत व शत्रुघ्न को बुलाकर बारात की समस्त तैयारी कराने की आज्ञा देने की लीला सम्पन्न हुई। निमंत्रण की लीला के साथ ही पूरे अयोध्या में धार्मिक उल्लास छा गया। पूरे अयोध्यावासी श्रीराम की बारात में जनकपुरी चलने को आतुर हैं। राज दशरथ द्वारा पूरी प्रजा को जनकपुरी में चलने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

दिनांक 21.09.2022 को निकलने वाली रामबारात के सम्बन्ध में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल एवं मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया। इस बार रामबारात में लगभग 125 झांकियां निकलेंगी तथा 11 बैण्ड शामिल होंगे। रामबारात सांय 4ः00 बजे से मनकामेश्वर गली लाला चन्नोमल की बारहदरी से प्रारंभ हो जायेगी। प्रमुख झांकियों में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महासभा, रावण-कुम्भकरण संवाद, विष्णु-लक्ष्मी जी, कैला देवी छप्पन भोग, 15 रोड शो होंगे। जिसमें प्रमुख रूप से पंचमुखी हनुमान, भगवान शिवजी की बारात, देहदान, नेत्रदान की झांकी, गंगा स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भांगड़ा पार्टी, भारत माता, सफेद हनुमान जी, माखन चोरी, सूर्य भगवान का रथ, राम-रावण युद्ध, बृज की लठ्ठ मार होली (रोड शो), शिव पार्वती (रोड शो), राधा कृष्ण (रोड शो), डांडिया (रोड शो), के अलावा अन्य मनमोहक झांकियां निकलेंगी। श्रीराम के आगे जगदीश बैण्ड, लक्ष्मण जी के आगे मिलन बैण्ड, भरत जी के आगे प्रहलाद बैण्ड एवं शत्रुघ्न के आगे सुधीर बैण्ड अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। रामबारात अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई जनकपुरी पहुंचेगी।

May be an image of 6 people and people standing

मेंहदी की महक में डूबे प्रभू श्री राम के हाथ
रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम द्वारा बताया गया कि आज सी-8, कमलानगर में राजा दशरथ बने संजय मित्तल एवं रानी कौशल्या बनी सपना मित्तल अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं ईष्ट-मित्रों के साथ बारात की तैयारियों में जुटी हैं। पूरे परिवार में मेहमानों का आगमन हो चुका है। आज मध्यान्ह 5ः30 बजे चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुध्न के हाथों पर शगुन की मेंहदी मुन्नी, रश्मि, संगीता, कीर्ति, कल्पना अनुषी, ईशिका द्वारा लगाई गई।

दूल्हा बने प्रभू श्री राम कौशल्या मैया आरती उतारी
आज सी-8, कमलानगर पर दशरथ महल पर बधाई गान गाये जा रहे थे। रघुनन्दन तो ऐसे सज गये जैसे श्री भगवान, रघुनन्दन ने लगाई सिया नाम की मंेहदी, आज तो बधाई बाजी दशरथ महल में, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभू मेरे आंगन में चले आना। दशरथ महल में सुबह से ही ढोलक बज रही है। महिलाओं द्वारा नृत्य किया जा रहा है तथा एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी जा रही है। चारों ओर धार्मिक उल्लास छाया हुआ है। शहनाई बादन हो रहा है। परिवार बारात की तैयारियों में जुटा हुआ हैं। बच्चों द्वारा अपने दोस्तों को निमंत्रण दिया जा रहा है। रानी कौशल्या द्वारा प्रभू श्री राम की आरती उतारी गई।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!