Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Colorful conclusion of the ongoing 7th International Taj Rang Mahotsav in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Colorful conclusion of the ongoing 7th International Taj Rang Mahotsav in Agra…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का रंगारंग समापन, आगरा की हस्तियों का सम्मान…

मलेशिया, बांग्लादेश, इजिप्ट, नेपाल और भारत के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अमिट छाप छोड़ी
सोमनाथ धाम शाहगंज से बैंडबाजों के साथ शान से निकाला रंग जुलूस, पुष्पवर्षा कर स्वागत
आगरा। 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का समापन भी रंगारंग हुआ। प्रातः रंग जुलूस निकाला गया तो शाम को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर दर्शक अपलक रह गए। मलेशिया, बांग्लादेश, इजिप्ट, नेपाल और भारत के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अमिट छाप छोड़ी। कलाकारों ने कहा कि नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा आयोजित यह रंग महोत्सव हमेशा याद रहेगा।

एनटीए, आगरा की निदेशक अलका सिंह ने बताया कि 7वां अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव तीन दिन तक चला। 200 कलाकारों ने 149 प्रस्तुतियां दीं। हर देश की अलग छटा रही। यह महोत्सव भारत और अन्य देशों की कला-संस्कृति के आदान-प्रदान के तहत हुआ। हर कलाकार अपने देश का सांस्कृतिक दूत होता है। आगरा की जनता ने कलाकारों को असीम प्यार दिया। सोमनाथ धाम, शाहगंज से निकाले गए रंग जुलूस में जनता ने ऐसा प्यार लुटाया कि देश-विदेश के कलाकार अभिभूत हो गए। उन्होँने सोचा भी नहीं था कि ताजमहल की धरती पर इतना प्रेम मिलेगा। आरकेडी ग्रुप आगरा के कलाकारों ने हनुमान चालीसा पर जबर्दस्त प्रस्तुति दी। चंचल चौहान ने कोरियोग्राफी की। हाथरस की पांच साल की गौरी, धनबाद की कनक, आगरा के खुशनव खिरवार रॉक स्टार ने प्रस्तुत दी। बांग्लादेश की टीम ने शाहिद और इजिप्ट से आई टीम ने अशरफ के निर्देशन में प्रस्तुति दी। पश्चिम बंगाल, असोम के कलाकारों ने समां बांध दिया। पंजाब से आई टीम ने भारत-पाकिस्तान के चर्चित नृत्य की प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। स्वागत अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, संयोजक रोहित कत्याल, मुख्य संरक्षक आनंद टाइटलर, टोनी फास्टर, भावना जादौन, रेखा साहनी, नमन जैन आदि ने सहयोग किया। आम आदमी पार्टी के कपिल वाजपेयी डा जमीर उपस्थित रहे।

इन्हें मिला सप्तऋषि सम्मान
1.डॉ. प्रदीप गुप्ता, कोरोना की होम्योपैथी दवा के आविष्कारक
2.सुनील विकल, समाजसेवा क्षेत्र
3.भानु प्रताप सिंह चौहान, राजनीतिक क्षेत्र
4.राजकुमार जैन, निर्धनों का हार्ट ऑपरेशन
5.राजेश खुराना, समाजसेवा
6.डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, हिन्दी के लिए विश्व कीर्तिमान
7.अनिल वर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नेशनल चैंबर आगरा, व्यावसायिक क्षेत्र

इन्हें मिला पद्मश्री योगेन्द्र बाबा कलासाधक सम्मान
1.प्रो. सुगम आनंद, इतिहास क्षेत्र
2.डॉ. राजेश पंडित, फिल्म निर्माण क्षेत्र

  1. पंडित मधुकर चतुर्वेदी, संगीत क्षेत्र
    4.गुरु स्वरूप श्रीवास्तव (मुंबई), कला क्षेत्र
    5.सचिन सारस्वत, फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र
  2. डॉ. नीतू चौधरी, साहित्य क्षेत्र

इन्हें नवरत्न सम्मान
1.डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा, चिकित्सा क्षेत्र
2.सुनील जैन, समाजसेवी
3.प्रो. लवकुश मिश्रा, शिक्षा क्षेत्र
4.डॉ. अनंत विश्वेंद्र सिंह एडवोकेट, लेखन क्षेत्र
5.शिशिर भगत, समाजसेवा क्षेत्र
6.संतोष शर्मा, अनाम समाजसेवी

  1. डॉ. रेनुका डंग, डायटीइशन
  2. नीलिमा पाटनी, महिला सशक्तिकरण

इन्हें मिला नवशक्ति सम्मान
1- श्रुति सिन्हा (मंच संचालन)
2- कुसुम मिड्ढा (समाजसेवा)
3- सुमन सुराना (बाल शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण)
4- रीना सिंह (लोक संस्कृति संवर्धन)
5- डॉ. अमिता त्रिपाठी (संगीत)
6- अनीता गौतम (एक्टिंग)
7- जाह्नवी बजाज (बिजनेस)
8- शशिवाला (प्रयागराज, चिकित्सा)
9- मिथलेश सारस्वत (सांस्कृतिक क्षेत्र)

7वें अंतरराष्ट्रीय ताज महोत्सव के अंतर्गत आज नटराजंलि आर्ट थियेटर्स के बैनर तले श्री सोमनाथ धाम शाहगंज से रंग जुलूस शान के साथ निकला। बैंड बाजों की मधुर धुन पर कलाकार थिरकते रहे। बाजार में कई स्थानों पर कलाकारों का शानदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा भी की गई। आगरा की जनता का प्यार देखकर कलाकार अभिभूत हो गए। इससे पूर्व सोमनाथ धाम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। रंग जुलूस का शुभारंभ सोमनाथ धाम शाहगंज के मुखिया डॉ. शंकरनाथ योगी जी किया। सभी कलाकारों का श्री सोमनाथ धाम की ओर से टीका और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। ताजरंग महोत्सव की आयोजक अलका सिंह और रोहित कत्याल का माल्यार्पण कर विशेष रूप से स्वागत किया गया। रंग जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। सामाजिक व बाजार कमेटी के लोगों ने उत्साहवर्धन के लिए कलाकारों पर पुष्प वर्षा की। अंगवस्त्र भी भेंट किए।

जुलूस तहसील चौराहा स्थित अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ। योगी शंकरनाथ , योगी जहाजनाथ, योगी रुद्रनाथ ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद साईंनाथ मंदिर सुंदरपाड़ा पर डॉ आनंद टाइटलर के नेतृत्व में कलाकारों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। रंग जुलूस में नटराजंलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह, संयोजक हेमंत भोजवानी, जयप्रकाश धर्मानी, भरत मंगलानी, घनश्याम ख्यानी, टीकम लालवानी, जगदीश तौरानी, रोहित कत्याल, सोमा सिंह, नरेश लखवानी, कन्हैया सोनी, गुलशन माकन, सुंदर चेतवानी, चंद्रप्रकाश, जय कलवानी, वासु भाई, राजेश धनकानी,कृष्णकुमार जग्गी, ईल्ली भाई,नारी भाई कर्मचंदानी,रामबाबू लेदर वाले, डॉ बी एल गर्ग, जयप्रकाश, मोहनलाल बोधवानी, नरेश चावला,पूजा भोजवानी, वर्षा धर्मानी,नेहा फुलवानी, मधु भावनानी, शोभा मंगलानी, अशोक सोनी, मोहन सोनी, सुरेश कुमार, गुलशन मंगलानी, टोनी फोस्टर,मदनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

जलेबी और बेड़ई ने लुभाया
सोमनाथ धाम शाहगंज में कलाकारों और अतिथियों को रंग जुलूस से पूर्व आगरा की प्रसिद्ध बड़े और जलेबी का जलपान कराया गया। विदेश से आए कलाकारों ने बेड़ई को खासा पसंद किया। उनका कहना था कि इस तरह की बेड़ई आगरा के अलावा कहीं और नहीं मिलती है। इसका स्वाद हमेशा याद रहेगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!