Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Rotary Club Agra Grace honored three senior teachers for their excellent education service…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rotary Club Agra Grace honored three senior teachers for their excellent education service…#agranews

208

आगरालीक्स…सीखने की कोई उम्र नही होती, गरीब बच्चों को पढ़ाया, कोविड आया तो बच्चों ने लेपटॉप चलाना सिखाया, अब उन्ही बच्चों को जूम से पढ़ा रहीं 76 वर्षीय शिक्षका, उत्कृष्ट शिक्षा सेवा के लिए सम्मान

आगरा में रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने उत्कृष्ट शिक्षा सेवा के लिए नगर कीं तीन वरिष्ठ शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। संजय प्लेस स्थित होटल होली डे इन में मंगलवार को आयोजित समारोह में शिक्षिका सरोज अग्रवाल, नीलम मेहरोत्रा और रीता शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष सबिता जैन ने बताया कि रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने आज उस शिक्षित भारत के लिए उस जोश और जज्बे को सलाम किया है, जिसमें सरोज अग्रवाल आज 76 वर्ष की आयु में भी शिक्षण कार्य जारी रखे हुए हैं। इसके पीछे बस एक ही मकसद है कि देश का भविष्य सुनहरा हो। सरोज अग्रवाल ने 50 वर्ष की आयु में गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्य शुरू किया था। तीन साल पहले जब कोविड आया तो उन्होंने यही कार्य आॅनलाइन जारी रखा और इसके लिए उन्होंने लेपटाॅप चलाना सीखा फिर जूम से बच्चों को शिक्षा देना आरंभ किया। यह दर्शाता है कि अगर आप किसी काम को दिल से चाहो तो उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। सचिव डाॅ. परिणीता बंसल ने बताया कि 33 साल तक सेंट पीटर्स काॅलेज में अंग्रेजी का शिक्षण देने वालीं नीलम मेहरोत्रा और 32 साल तक सेंट क्लेसर्य में छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करतीं आईं रीता शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कोषाध्यक्ष मयूरी मित्तल ने बताया कि वास्तु विशेषज्ञ दीप्ति जैन को विशेष रूप से आमंत्र्ाित किया गया था। उन्होंने वास्तु और अंकज्योतिष के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे घर का एक-एक कोना सकारात्मक उर्जा से भरा होना चाहिए। उन्होंने वास्तु के जरिए जीवन में होने वाले बदलावों, घर और जिंदगी के उतार-चढ़ावों पर भी गहन जानकारी दी। संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा और सचिव आशु मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि रोटरी क्लब आगरा ग्रेस प्रदेश में महिलाओं का दूसरा रोटरी क्लब है और इस क्लब ने अपने कार्यों से अपनी पहचान बनाई है।
इस अवसर पर रोटेरियन मीरा अमिताभ, डाॅ. प्रीति, प्रतिभा राणा, गरिमा मंगल, अंजलि, बबिता, गीता, डाॅ. सुषमा, सीमा सिंघल, मंजरी गोयल आदि मौजूद रहीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!