Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Wife got husband’s second marriage done for child…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Wife got husband’s second marriage done for child…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने ही कराई पति की दूसरी शादी. हैरान करने वाली वजह. अब पति की दूसरी पत्नी को दिया 10 लाख में पति छोड़ने का प्रलोभन…मुकदमा दर्ज

आपको फिल्म ‘जुदाई’ तो याद होगी. श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मांतोडकर अभिनीत इस फिल्म में पत्नी अपने ही पति की दूसरी शादी कराती है, कुछ ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया है. नुनिहाई की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें उसने धोखाधड़ी और दूसरी दूसरी शादी कराने का आरोप लगाते हुए अन्य लोगों पर भी षड्यंत में शामिल होने का आरोप लगाया है. पुलिस इस अजीब मामले की जांच कर रही है.

वंश चलाने के लिए की दूसरी शादी
पीड़ित युवती हाथरस की रहने वाली है और उसकी शादी इसी चार जुलाई को शमसाबाद रोड स्थित युवक से हुई थी. युवती का आरोप है कि जब वह पहली बार अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है. पति की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है जिसके कारण वंशचलाने के लिए पति और उसकी पहली पत्नी ने साजिश की और धोखा देकर उसके साथ शादी कर दी.

पीड़ित युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति की पहली पत्नी ने अपने घरवालों को बुला लिया. पहली पत्नी के दो भाई पुलिस में हैं और कुछ लोग सरकारी नौकरी में हैं. ये सब उस पर दबाव बना रहे हैं कि तुम एक संतान पैदा कर दो. इसके लिए हम तुम्हें दस लाख रूपये दे देंगे, जिसके बाद तुम अपनी दूसरी शादी कर लेना. यह सुनकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है. युवती ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!