Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: 22 street lights theft on Agra’s ISBT flyover…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: 22 street lights theft on Agra’s ISBT flyover…#agranews

292

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी फ्लाईओवर पर लगी 22 स्ट्रीट लाइट चोरी. ऊंचे पोल पर लगी लाइटों को खोल कर ले गए चोर. मुकदमा दर्ज

आगरा में चोरों ने अजीब वारदात को अजाम दिया है. चोरों ने हाइवे पर बने नवनिर्माणाधीन आईएसबीटी के पुल पर लगी 22 स्ट्रीट लाइटों को चोर कर लिया है. बड़ी बात ये है कि ये लाइट्स ऊंचे पोल पर लगी हुई थीं. फिर भी चोर यहां से खोलकर ले गए. एनएचएआई द्वारा थाना न्यू आगरा और हरीपर्वत में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है. बता दें कि आईएसबीटी फ्लाईओवर करीब एक वर्ष पहले ही शुरू हुआ है. एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं.

एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम को 18 सितंबर को पता चला कि फ्लाईओवर और उसके आसपास के पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है. टीम ने इसकी जांच की तो पता चला कि फ्लाईओवर पर लगी 22 स्ट्रीट लाइट्स चोरी कर ली गई हैं. चोरों ने जिस जगह की स्ट्रीट लाइट चोरी की हैं, वहां का एक हिस्सा थाना न्यू आगरा में तो दूसरा हिस्सा थाना हरीपर्वत क्षेत्र में पड़ताहै. ऐसे में एनएचएआई द्वारा दोनों ही थानेां में 11-11 स्ट्रीट लाइट्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A woman died in an accident in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!