आगरालीक्स… आगरा सहित आंबेडकर विवि के आठ जिलों के 40 नोडल केंद्रों पर बीएड की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। परीक्षा में 45 हजार छात्र शामिल होंगे। ओएमआर सीट पर परीक्षा होगी।

बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, परीक्षार्थी को किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रश्नपत्र हल करने की अवधि डेढ़ घंटे की होगी। पहली पाली में सुबह आठ से 9.30 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर में 2.30 से चार बजे तक परीक्षा होगी होगी। षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक तीन घंटे की अवधि में होगी। एक अक्टूबर तक चलने वाली बीएड की परीक्षा में 431 कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे।