आगरालीक्स…आगरा में आयुष्मान योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिला सम्मान.
आयुष्मान भारत –प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योजना को सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने भी सरकार की इस योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में काफी सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रीजनल हैड, वेस्टर्न यूपी, सिग्नस मेडिकेयर प्रा. लि. प्रशांत बजाज को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य अस्पतालों और उनके प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

मंच पर मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुकेश गुप्ता और एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जीएल जैन, आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार सिंह, जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक गौरव कुमार कुलश्रेष्ठ, जिला शिकायत प्रबंधक दुष्यंत दत्त व अन्य मौजूद रहे।