Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: The road built one and a half years ago got sunk in the rain…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The road built one and a half years ago got sunk in the rain…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा की इस सड़क से परिचय कीजिए. डेढ़ साल पहले सीवर लाइन डालने के बाद बनाई गई थी, कल बारिश में धंस गई.

आगरा में बुधवार से गुरुवार दोपहर तक इतनी बारिश हुई कि अगस्त में रूठे मानसून की पूरी भरवाई कुछ ही घंटों में पूरी हो गई. बुधवार को जहां 44 मिमी बारिश दर्ज की गइ्र तो वहीं गुरुवार को 77.5 मिमी बारिश हुई. बारिश तो हो ही रही है लेकिन इस बारिश ने हमारी सरकारी योजनाओं को लेकर किए जा रहे विकास कार्यों की भी पोल खोल दी है. शहर की सड़कों की हालत खस्ता पड़ी हुई है. बारिश ने भी इसकी असलियत दिखाने का काम किया है.

अब ये चित्र ही देख लीजिए. यह सड़क है आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 8 जेल वाली रोड की. इस सड़क को बने हुए डेढ़ साल ही हुए हैं. डेढ़ साल पहले सीवर लाइन डालकर यह सड़क बनाई गई थी लेकिन बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से यह सड़क धंस गई है. सड़क के बीच में एक बड़ा गड्ढा हो गया है और यहां से बड़े वाहन तो दूर की बात बाइक निकालने तक में जोखिम हो सकता है. इसके अलावा और सड़क पर कई जगह गड़ढे हो गए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!