Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स Teenage girl’s body found in Agra
बिगलीक्स

Teenage girl’s body found in Agra

234

dead 2
आगरालीक्स
 …आगरा में एक युवती की बेरहमी से हत्या की गई, उसके शव के पास से बीयर की कैन, नमकीन के पाउच मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ रेप करने के बाद तो हत्या नहीं की गई है, युवती के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका है, शव के पास से पत्थर भी मिला है। घटनास्थल पर एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिह, एसपी पूर्वी अखिलेश नरायण, सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार पहुंच गए। डॉग स्कवाड, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दीवार पर पड़े खून के धब्बे सहित आसपास से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में सुबह खेत के अंदर एक युवती का शव मिला, खेत की बाउंड्री वॉल हो रही है और शव उसके अंदर था। सुबह गांव के लोग खेत पर गए तो उन्होंने युवती का शव देखा, उसके सिर को बुरी तरह से कुचला गया है, उसके शव के पास ही पत्थर भी पडा हुआ था। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को शराब का पाउच, सिगरेट, बीयर की कैन, पानी के पाउच, नमकीन के पाउच सहित एक पत्थर मिला है। जिस पर खून के निशान है। माना जा रहा है की इसी पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है।
फीरोजाबाद भेजी गई टीम
पानी के पाउच पर मेड इन फीरोजाबाद लिखा हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक टीम फीरोजाबाद भेजी गई है, जिससे यह पता चल सके कि युवती फीरोजाबाद की तो नहीं है। साथ ही पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

झोपडी से मासूम को को उठाया, पुलिस ने पकडा
सोमवार रात एक बजे खंदारी बार्इपास के किनारे झोपड़ी में रहने वाली आठ साल की बच्ची अपनी मां के साथ झोपड़ी के बाहर सो रही थी। इसी बीच गोमती नगर लखनऊ का निवासी योगेश वहां शराब के नशे में आया। वह वहां से आठ साल की बच्ची को उठा कर अपने साथ वन चेतना केंद्र की खाली पड़ी जमीन पर उगी झाड़ियों के बीच ले गया। वहां पर वह मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

इससे पूर्व झोपड़ी के बाहर सो रही मां की आंख खुली तो बेटी को अपने पास न पाकर उसने चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने तलाश की तो मासूम और आरोपी झाड़ियों में मिले। पुलिस ने मासूम को उसकी मां के सुपुर्द करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी नशे में था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Multi-crore jewelry showroom theft in Mathura solved within 36 hours; four arrested, including the main thief…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में ज्वैलरी शोरूम से 12 करोड़ के गहने चोरी. इनमें 7...

बिगलीक्स

Agra Business News: Customer rethink before UPI Payment after new rule of payment

आगरालीक्स आगरा में दीपावली से पहले लोगों को आंख बंद कर यूपीआई...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Cantt GRP apprehended two thieves and recovered jewelry worth up to ₹25 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा नीट क्वालीफाई कर चुका चोर. लग्जरी लाइफ जीने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

error: Content is protected !!