Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स One injured, car damaged in High Way boundary wall collapse in Agra
बिगलीक्स

One injured, car damaged in High Way boundary wall collapse in Agra

231

high way 2
आगरालीक्स…
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में हाईवे की बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर पडी। इसमें एक एक्टिवा सवार दब गया, चंद मिनट पहले खडी की कार चकनाचूर हो गई। हाईवे की दीवाल गिरने की सूचना से खलबली मच गई, पुलिस के साथ ही नेशनल हाईवे आॅथरिटी आॅफ इंडिया के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, इससे पहले भी हाईवे की दीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
आगरा फीरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह मंडी समिति से आगे सहारा और आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास हाईवे की दीवाल रैलिंग के साथ भरभरा कर गिर पडी। इसमें एक्टिवा सवार नगला रामबल निवासी सुभाष यादव दब गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। उनके सिर में चोट आई है। वहीं, हाईवे की दीवाल के नीचे कार दबी हुई थी, उन्हें लगा कि कार में कई लोग हो सकते हैं। इससे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
कुछ मिनट पहले ही खडी की थी कार
चीख पुकार सुनकर समर्थ यादव भी आ गए, उन्होंने हादसे से कुछ देर पहले अपनी आल्टो कार हाईवे के किनारे खडी की थी। इसके बाद वे चले गए थे। वे कुछ देर बाद कार खडी करते थे हादसे का शिकार हो सकते थे। दीवाल के नीचे दबी कार को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, मंडी समिति सर्विस रोड हाईवे की दीवाल के मलबे से बंद हो गया है।
हाईवे पर बैरीकेटिंग
इस हादसे के बाद हाईवे पर भी बैरीकेटिंग कर दी गई है, जिससे रात में हाईवे पर दौडने वाले हाई स्पीड वाहन दुर्घटना ग्रस्त न हो जाएं। इससे पहले भी हाईवे की दीवाल ढह चुकी है, हाइवे से सर्विस रोड नीचा है, इसलिए दीवाल ढह रही है। मगर, इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra Cantt GRP apprehended two thieves and recovered jewelry worth up to ₹25 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा नीट क्वालीफाई कर चुका चोर. लग्जरी लाइफ जीने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

बिगलीक्स

Agra News Live: Morari Bapu Ram katha from Today in JP Wedding Ground Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज से मारोरी बापू रामकथा का वाचन करेंगे, जानें...

बिगलीक्स

Agra Health News: SN Medical College Agra Tuesday Super specialist OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में, हार्ट, रोग, गुर्दा, कैंसर रोग विशेषज्ञ...

error: Content is protected !!