आगरालीक्स…ताजमहल की सुरक्षा में लगे 15 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है. एसएसपी को इनके बारे में पता लगी ऐसी बात…फौरन दिए आदेश….जानें क्या है मामला
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ताज सुरक्षा में लगे 15 पुलिसकर्मियों को तत्काल हटा दिया है और इन सभी को इनके मूल जनपदों में तैनाती के आदेश दिए हैं. इनमें नौ हेड कांस्टेबल हैं तो वहीं 6 कांस्टेबल शामिल हैं. एसएसपी को इनके बारे में ऐसी जानकारी मिली जिसके बाद इनके खिलाफ तत्काल यह आदेश जारी किए हैं.

ये है पूरा मामला
ताजमहल के यलो जोन में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं. इनमें से अधिकतर ऐसे हैं जो कि काफी लंबे समय से यहां ड्यूटी दे रहे हैं. आगरा के एसएसपी के पास पिछले कई दिनों से इनके खिलाफ कई शिकायतें मिली जिसके बाद इन सभी की गोपनीय तरीके से जांच कराई गई. जांच में सामने आया कि ये लोग लंबे समय से यहां ताज सुरक्षा में जमे हुए हैं और अक्सर ये एक-दूसरे की शिकायतें करते रहते हैं. इनकी तैनाती तो दूसरे जनपदां में है लेकिन यह ताज सुरक्षा में संवद्ध होकर यहां ड्यूटी कर रहे थे. एसएसपी ने तत्काल ऐसे 15 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर इन्हें इनके मूल तैनाती वाले जनपद भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं.