Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Temperature rises again in Agra, feeling of heat during the day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Temperature rises again in Agra, feeling of heat during the day…#agranews

123

आगरालीक्स…आगरा में सर्दी आने से पहले फिर करवट बदल रहा मौसम. फिर से गर्मी होने लगी. दिन में निकल रही तेज धूप. तापमान बढ़ा. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का पूरा अपडेट

आगरा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण आगरा का मौसम काफी ठंडा हो गया था जिसके कारण लोगों को अभी से सर्दी का अहसास भी हुआ था लेकिन बारिश के बंद होने के बाद से मौसम फिर से बदलने लगा है. दिन में निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है. बुधवार को भी सुबह से तेज धूप निकली. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. हालांकि कुछ दिनों बाद ही मौसम सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

error: Content is protected !!