Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Many actors like Anupam Kher, Sai Manjrekar, Ila Arun are shooting for the film in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Many actors like Anupam Kher, Sai Manjrekar, Ila Arun are shooting for the film in Agra…#agranews

176

आगरालीक्स…आगरा में अनुपम खेर, साईं मांजरेकर, इला अरुण जैसे कई कलाकार कर रहे फिल्म की शूटिंग. ताजनगरी में होगी 90 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग…

ताजनगरी में इस समय फिल्मी कलाकार जुटे हुए हैं. अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री साईं मांजरेकर और इला अरुण जैसे कलाकार फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हुए हैं. इनके अलावा अतुल श्रीवास्तव, पारितोष त्रिपाठी, परेश गनात्रा भी आए हुए हैं. बुधवार को फिल्म की शूटिंग के कई दृश्य होटल ताज ओरिएंट में फिल्माए गए. सूत्रों के अनुसार फिल्म में नए हीरो का डेब्यू हो रहा है. फिल्म की लगभग 90 प्रतिशत शूटिंग आगरा में और 10 प्रतिशत शूटिंग मुंबई में होगी. बॉलीवुड अपडेट के अनुसार आगरा में अनुपम खेर की इस नई फिल्म का नाम दुर्गामती है. यह फिल्म आगरा की अपर मिडिल क्लास फैमिली के ऊपर बेस्ड होगी.

मंगलवार को बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा पहुंचे हैं. उन्होंने आगरा को खूबसूरत शहर बताते हुए ताजनगरी के एरियल व्यू का एक वीडियो भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी नई फिल्म के लिए आगरा में आ चुका हूं. यहां मैं अपनी 532वीं फिल्म शुरू करने जा रहा हूं. जल्द ही फिल्म की जानकारी दी जाएगी. जय हो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!