आगरालीक्स…. आईआईटी सहित 114 इंजीनियरिंग संस्थानों मे प्रवेश के लिए जोसा द्वारा राउंड टू के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जोसा की आफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

आईआईटी, एनआईआईटी सहित 114 इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने पहले राउंड का रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया था। अब दूसरे राउंड का भी रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्भि वेबसाइट पर जाकर जेईई मेन का एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।