आगरालीक्स…. आगरा में एक होटल में छापा मारकर जुआ पकडा है, पुलिस ने बिजनेस मैन सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, इनके पास से कैश और ताश जब्त किए हैं।
रविवार रात को पुलिस ने थाना एत्माउददौला के एक होटल में छापा मारा, यहां कमरे में आठ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख खलबली मच गई, ताश के पत्ते और कैश को छोडकर युवक वहां से भागने लगे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, इसमें बिजनेस मैन सहित बडे लोग हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके से ताश और कैश जब्त किया गया है, होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
इंडिया, बेस्टइंडीज पर लगा सटटा
पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमेरिका में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी 20 मैच को लेकर बडे स्तर पर सटटा लगा हुआ है। इसके लिए पुलिस द्वारा कई होटलों में छानबीन की गई, एत्माउददौला क्षेत्र के होटल में भी सटटा होने की सूचना मिली थी, इस पर पुलिस ने रात को होटल में छापा मार दिया। पुलिस को मौके से जुआ खेलते हुए लोग मिल गए। कुछ देर बाद ही थाने पर सिफारिश के लिए लोग पहुंचने लगे।
Leave a comment