Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Agra Police increased patrolling in the markets as soon as the festive season came…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra Police increased patrolling in the markets as soon as the festive season came…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर पुलिस ने सख्ती कर दी है, देर रात तक पुलिस टीम बाजारों में गश्त कर रही है, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है…

आगरा में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है. बाजारों में भीड़ है, इसे देखते हुए आगरा पुलिस भी सक्रिय हो गई है. बाजारों में पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है. संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है. आगरा में शाम होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो रही है. चौराहों पर चेकिंग की जा रही है, वाहनों के कागज चेक किए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा बाजारों के साथ ही कॉलोनियों में भी चेकिंग की जा रही है. इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

कैश जमा करने के लिए पुलिस की मदद
इसके साथ ही त्योहार पर बिक्री खूब होगी, कारोबारी कैश जमा करने के लिए बैंक जाते हैं तो वे अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ले सकते हैं. संबंधित थाने में जानकारी देनी होगी, इसके बाद पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी. त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए आनलाइन ट्रांजेक्शन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. दुकानदार से लेकर ग्राहक आनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. इससे भी सुरक्षित रह सकते हैं, लोगों को अधिक से अधिक आनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

error: Content is protected !!