Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: The procession of Goddess Shashibala came out in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The procession of Goddess Shashibala came out in Agra…#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा में श्रीहरि का विराट स्वरूप और मां काली की आकर्षक झांकियों संग निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा

31 झांकियों की शोभायात्रा का स्वागत
ढोल ताशों पर भगवती देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। मां के दर्शन और आर्शीवाद को ललायित सैकड़ों भक्तजन। भक्तिमय उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी शशिबाला जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आरती कर किया।

संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 31 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीहरि का विराट स्वरूप व मां काली की झांकी मुख्य आकर्षण रही। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चौराहा, नौबस्ता चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चौराहा, पंचकुईयां चौराहा से होते हुए शशि वैष्णव माता महाकाली मंडी चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हर्ष ढालिया, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, भूपेन्द्र कल्सी, सुन्दरलाल, योगेश कुमार, अंकित, अशोक, हेमन्त भोजवानी, गौरव राजावत, शैलू पंडित, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, अनिता खरे, पप्पू चौहान, गुलशन माकन, विनोद, रवि नारंग, उमेश, विक्की, लोकेश ढालिया, सोनू, मोनू, कुनाल कम्बोज आदि मौजूद थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

आगरा

Agra News: Instagram friend swindles Rs 6.70 lakh from a woman in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इंस्टाग्राम के ‘अर्जुन कपूर’ ने महिला को अपने जाल में...

error: Content is protected !!