आगरालीक्स ….आगरा में ट्यूशन पढ़ने गया नौवीं का छात्र लापता, परिजनों के साथ पुलिस तलाश में जुटी।
आगरा के खंदौली निवासी प्रदीप विश्वास का 15 साल का बेटा रितिक सदाशिव ग्लोबल स्कूल, खंदौल का कक्षा नौ का छात्र है। रितिक घर के पास ही एक कॉलोनी में सुबह पांच बजे ट्यूशन पढ़ने जाता था। शनिवार सुबह वह हर रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से गया, लेकिन वह स्कूल जाने के समय तक नहीं लौटा।

मोबाइल पर भी संपर्क नहीं
रितिक के पास मोबाइल भी था लेकिन परिजनों का रितिक से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने थाना खंदौली में तहरीर दी है, थानाध्यक्ष खंदौली आनंदवीर का कहना है कि छात्र की लोकेशन पता की जा रही है।