आगरालीक्स…. आगरा में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बालिका गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी।
आगरा के एत्माउददौला के बजरंग नगर निवासी सूरज की बेटी काजल रविवार को घर के बाहर खेल रही थी, कुछ देर बाद परिजनों को काजल घर के बाहर दिखाई नहीं दी। उन्होंने काजल की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी में बाजार से सामान लेकर घर जाती हुई दिखाई दी काजल
आठ साल की बालिका के गायब होने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीसीटीवी चेक किए गए। सुबह 10.45 बजे सीसीटीवी में काजल बाजार से सामान लेकर घर जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
चार टीमें तलाश में जुटी
काजल की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। थाना एत्माउददौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है, पुलिस बालिका की तलाश में जुटी है।