Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Karva Chauth 2022: Karvachauth moon will come out in Agra at 8.10 pm…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Karva Chauth 2022: Karvachauth moon will come out in Agra at 8.10 pm…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को इतने बजे निकलेगा चांद…करवाचौथ पर बन रहा शुभ संयोग

आज करवाचौथ है. सुबह से सुहागिन स्त्रियां उपवास रखे हुए हैं.करवाचौथ का उपवास सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. कुंवारी कन्याएं भी मन अनुकूल जीवनसाथी पाने के लिए भी व्रत करती हैं. करवाचौथ महापर्व पर मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा की जाती है. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. इस बार करवाचौथ के दिन शाम में रोहिणी नक्षत्र 6 बजकर 41 मिनट पर लग रहा है. रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी है. आगरा में आज रात को 8 बजकर 10 मिनट पर चांद निकलेगा.

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा बताती है कि इस दिन सिद्धी योग भी बन रहा है. करवाचौथ दिन का आरंभ सर्वार्थ ​सिद्धि योग से हुआ है. इस दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि यानी कन्या राशि में हैं इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग है. इसके अलावा बुध और सूर्य भी एक साथ होने पर बुध आदित्य योग भी बन रहा है. इसके साथ शनि अपनी राशि मकर में, गुरु मीन राशि में और बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे. तीनों ग्रह अपनीस्वराशि में रहेंगे और इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे. यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रहे हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!