Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The weather of Agra is pleasant, feeling of mild cold in the morning…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The weather of Agra is pleasant, feeling of mild cold in the morning…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा का मौसम खुशनुमा है. सुबह—सुबह होने लगा हल्की सर्दी का अहसास. जानें मौसम का पूरा अपडेट

आगरा में इस समय मौसम गुलाबी हो गया है. देर रात और सुबह हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है. दिन में धूप भी निकल रही है लेकिन अब ये धूप परेशान करने वाली नहीं है. मौसम खुशनुमा हो गया है. इसका असर शहर के मार्केट्स और मॉन्युमेंट्स पर देखा जा रहा है. ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या दिखाई दे रही है. तो वहीं त्योहार का सीजन होने के कारण बाजारों में भी सुबह से देर रात तक कस्टमर्स की अच्छी चहलकदमी बनी हुई है. इसका कारण अच्छा मौसम भी है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अभी भी चार डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में इस सप्ताह तक तापमान ऐसा ही रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक ही दर्ज किया जाएगा तो वहीं न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है. यह 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!