Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Agra & Delhi High profile Family women blackmail by Facebook Friend, Molested, Rs 1 Crore duped #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Agra & Delhi High profile Family women blackmail by Facebook Friend, Molested, Rs 1 Crore duped #agra

119

आगरालीक्स …आगरा और दिल्ली की हाईप्रोफाइल फैमिली की चार युवतियों का बड़ा खुलासा, रेप किया, एक करोड़ रुपये ले लिए, पति को चैट और वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल।

आगरा के यूथ हास्टल संजय प्लेस में शनिवार को चार युवतियों ने प्रेसवार्ता की, युवती आगरा और दिल्ली की रहने वाली हैं। ये चारों मैसेंजर से एक दूसरे से जुड़ी, बात शुरू हुई तो मोहित नाम से फेसबुक से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट और उसके बाद ब्लैकमेल करने की बात चारों ने कही। इन चारों युवतियों ने मोहित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, युवतियों का कहना है कि मोहित आगरा का ही रहने वाला है और इसी तरह से हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर ठगी कर रहा है। इन चार युवतियों से एक करोड़ रुपये वसूल चुका है।
युवतियों ने खोला मोर्चा


हर महीने ले रहा 20 हजार रुपये
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि छह साल पहले मोहित ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, वह उसके कई म्यूचल फ्रेंड की लिस्ट में था, युवती ने मोहित को अपना फेसबुक फ्रेंड बना लिया। मोहित ने कहानी बनाई, कहा कि वह गूगल में एचआर है और उसका तलाक हो चुका है। उसका एक बेटा है जो हॉस्टल में पढ़ता है। इसके बाद बच्चे की पढ़ाई सहित अन्य बहाने लगाकर युवती से पैसे लेता रहा। ज्वैलरी ले ली, वापस मांगी तो जवाहर नगर कॉलोनी, भगवान टॉकीज के पास में रूम पर ले जाकर रेप किया और वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाने लगा। इसके बाद हर महीने ब्लैकमेल कर मोहित 20 हजार रुपये ले रहा है, युवती से 600 ग्राम गोल्ड और 15 लाख रुपये ले चुका है।

आईटी कंपनी में कार्यरत युवती का रेप करने के बाद पति को वीडियो भेजने के नाम पर 65 लाख रुपये लिए
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि वह आईटी कंपनी में काम करती है, उसके पास चार साल पहले राहुल नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, बाद में पता चला कि असली नाम मोहित है और आगरा का रहने वाला है। अलग अलग बहाने लगाकर पैसे लेता रहा। युवती को बिजनेस का लालच देकर बुलाया, ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर ,उससे पैसे व गहने लेने लगा । मोहित 65 लाख रुपये ले चुका है।
रूम पर ले जाकर की जबदरस्ती
कमला नगर की रहने वाली युवती ने बताया कि तीनसाल पहले मोहित अनिल शर्मा नाम से पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई और उनके रिश्तेदारों में म्यूच्यूअल फ्रेंड शो कर रहा था, कहानी सुनाकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर मोहित ने अपने रूम पर ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, युवती बच कर निकल आई।
पति को चैट शेयर करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि छह साल पहले मोहित ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, खुद को गूगल कंपनी में एचआर, अपने परिजनों को पुलिस में बताया। इसके बाद चैट करने लगा और कहानी बनाकर रुपये ले लिए। पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर भी पैसे लिए, अभी तक 15 लाख रुपये ले चुका है। जब महिला ने अपने पैसे और गहने वापस मांगे तो मोहित ने धमकी दी कि वह चैट उनके पति को शेयर कर देगा और यह भी बता देगा कि वह काफी समय से पति से छिपकर पैसे दे रही थी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!