आगरालीक्स…आगरा में 20 डिग्री से भी नीचे पहुंचा तापमान. रात को और सुबह होने लगी सर्दी. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में तापमान घटने लगा है. सर्दी होने लगी है. फिलहाल देर रात और सुबह के समय सर्दी का अहसास होने लगा है. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में लगातार कमी देखने को मिलेगी. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगभग आज जैसा ही रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी जो कि 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है. त्योहार से पहले लोगों को अच्छी खासी सर्दी का अहसास होगा.