आगरालीक्स…अमूल दूध 2 रुपये हुआ महंगा. कंपनी ने चुपचाप बढ़ा दिए रेट. एक महीने में 4 रुपये बढ़े. सुबह—सुबह महंगाई की मार…जानें कितने रुपये में अब दूध के पैकेट
आज सुबह जब लोग दूध का पैकेट लेने के लिए डेयरी शॉप पर पहुंचे तो वहां उन्हें जाते ही महंगाई की मार मिली. आगरा में खासी डिमांड में बिक रहा अमूल का दूध आज सुबह दो रुपये महंगा मिला. बड़ी बात ये है कि यह वृद्धि चुपचाप की गई है. इसकी कोई भी सूचना कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. अमूल दूध पर यह महंगाई की मार इस महीने में दूसरी बार हुई है. महीनेभर के अंदर अमूल दूध चार रूपये महंगा हो गया और इस साल के अंदर 6 रूपये दूध पर बढ़ाए गए हैं.

जानिए किस पैकेट के अब कितने रेट
आधा किलो फुल क्रीम अमूल दूध पहले 31 रुपये अब 32 रुपये
एक किलो फुल क्रीम अमूल दूध पहले 61 रुपये अब 63 रुपये
दो किलो फुल क्रीम अमूल दूध पहले 120 रुपये अब 124 रुपये
त्योहार से पहले महंगाई की मार
अमूल दूध के रेट बढ़ने से लोगों को त्योहार से पहले ही महंगाई की जबर्दस्त मार पड़ी है. अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. अमूल के बाद अब इस फेस्टिव सीजन में दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं.