Friday , 26 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra got the Best City Chester Award in the workshop of Association of Surgeons of India (ASI) UP…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra got the Best City Chester Award in the workshop of Association of Surgeons of India (ASI) UP…#agranews

168

आगरालीक्स..एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया (एएसआई) यूपी की कार्यशाला में आगरा को मिला बेस्ट सिटी चेस्टर अवार्ड. एएसआई आगरा लेगी विधवा आश्रम को गोद…

14 से 16 तक लखनऊ में आयोजित की गई कार्यशाला
एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ इंडिया, एएसआई उत्तर प्रदेश की अटल विहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में एएसआई, आगरा को बेस्ट सिटी चैप्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित कार्यशाला में एएसआई आगरा द्वारा विधवा आश्रम को गोद लेने की जानकारी दी, इसके लिए एएसआई आगरा की टीम को सराहा गया।

कार्यशाला में एएसआई यूपी के अध्यक्ष डॉ. जेपी शर्मा और डॉ. प्रबल नियोगी ने एएसआई आगरा को बेस्ट सिटी चैप्टर के अवार्ड से सम्मानित किया। ​बेस्ट सिटी चैप्टर का चयन साल में कार्यशाला, सीएमई, समाजसेवा सहित 10 बिंदुओं का आकलन करने के बाद किया गया। एएसआई आगरा के सचिव डॉ. समीर कुमार द्वारा तैयार किए गए एएसआई यूपी के न्यूजलेटर का विमोचन किया गया।

एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के प्रो. प्रशांत लवानियां को समाजसेवा का कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। एएसआई आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि 2023 में होने वाली एएसआई यूपी की कार्यशाला में आगरा के डॉ. बीडी शर्मा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में एएसआई आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सचिव डॉ. समीर कुमार, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. पुनीत अग्रवाल शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: You will reach the Taj Mahal from ISBT in 15–20 minutes via the Agra Metro…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो से आईएसबीटी से ताजमहल तक 15—20 मिनट में पहुंचेंगे....

आगरा

Agra Live News: A ‘Nishan’ and ‘Poshak’ procession was taken out in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री लक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी...

आगरा

Agra Live News: Agra recorded a temperature of 42 degrees today

आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड 42 डिग्री तापमान रहा आज. दिन में चिलचिलाती धूप...

आगरा

Agra Live News: Lord Khatu Naresh adorned in yellow attire (Pitambar) on Nirjala Ekadashi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर पीतांबर...

error: Content is protected !!